जम्मू कश्मीरदेशपुंछब्रेकिंग न्यूज़
पुंछ में बारूदी सुरंग विस्फोट – एक अग्निवीर शहीद, दो घायल

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार, पुंछ
पुंछ, 25 जुलाई 2025 – जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आज एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां कृष्णा घाटी सेक्टर में गश्त के दौरान हुए बारूदी सुरंग विस्फोट में भारतीय सेना के एक अग्निवीर जवान शहीद हो गए, जबकि दो अन्य सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सेना की एक टीम अपने फॉरवर्ड पोस्ट के पास नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान गश्त के दौरान जवानों ने गलती से एक बारूदी सुरंग पर कदम रख दिया, जिससे जोरदार विस्फोट हुआ। इस हादसे में 7 जाट रेजिमेंट के अग्निवीर ललित कुमार ने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी, जबकि दो अन्य जवान घायल हो गए हैं जिन्हें सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सेना की व्हाइट नाइट कोर ने अग्निवीर ललित कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा,
“सभी रैंक 7 जाट रेजिमेंट के अग्निवीर ललित कुमार को श्रद्धांजलि देते हैं, जिन्होंने सर्वोच्च बलिदान दिया। हम इस दुःख की घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़े हैं।”
इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। सेना द्वारा इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है ताकि ऐसी अन्य बारूदी सुरंगों का पता लगाया जा सके।
(BASTI TIMES 24 NEWS – जनता की आवाज़)

Subscribe to my channel


