ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान
भिवाडी मंशा चौक पर गौरव पथ में धंसा अण्डरलोड ट्रेलर

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
भिवाड़ी, मंशा चौक भिवाड़ी के गौरव पथ पर एक ट्रेलर गुजरते समय धंस गई सड़क। जिससे ट्रेलर उसमें फंस गया। तीन हाईड्रा मशीन लगाकर ट्रेलर को बाहर निकाला गया। लोगों ने गौरव पथ निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग में लेने का आरोप लगाया। ट्रेलर चालक नरेश मीणा ने बताया कि वह अण्डरलोड माल भरकर भिवाड़ी से गुजरात जा रहा था। जैसे ही गौरव पथ के उपर से गुजरने लगा सड़क धंस गई और ट्रेलर के टायर भी उसमें धंस गये। बड़ी मुश्किल से तीन हाईड्रा मशीन लगाकर ट्रेलर को बाहर निकाला गया।

Subscribe to my channel


