
ब्यूरो चीफ सतीश कुमार की रिपोर्ट
नारनौल, 10 मार्च
सर्व अनुसूचित जाति संघर्ष समिति (रजि) द्वारा महेंद्रगढ़ रोड़ स्थित कार्यालय में प्रधान चंदन सिंह जालवान की अध्यक्षता में ज्ञान की देवी व भारत की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले के महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया । इस अवसर पर संघर्ष समिति के प्रधान चन्दन सिंह जालवान द्वारा माता सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया और इसके साथ ही संघर्ष समिति के सभी सदस्यों द्वारा माता सावित्रीबाई फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई । समिति के प्रधान चन्दन सिंह जालवान ने बताया कि माता सावित्रीबाई फुले जातिवाद, बाल विवाह, सती प्रथा, छुआछूत, भेदभाव, पाखंडवाद और विधवा विवाह आदि रूढ़िवादी परम्पराओं के खिलाफ हमेशा संघर्षरत रहीं और उन्होंने वंचित समाज व महिलाओं के उत्थान व सामाजिक भेदभाव के खिलाफ आवाज बुलंद कर अभियान चलाया । इसके लिए अछूतों व वंचित समाज की महिलाओं के लिए स्कूल व हस्पताल खोल कर मिशन चलाने का श्रेय महान क्रांतिकारी प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले को जाता है । राष्ट्र के प्रति उनका योगदान बहुमूल्य और उल्लेखनीय है।
इस अवसर पर प्रमुख समाजसेवी व संघर्ष समिति के प्रमुख सलाहकार शिवनारायण मोरवाल, कोषाध्यक्ष प्यारे लाल चवन, सुमेर सिंह गोठवाल, सहसचिव हरीराम महराणिया, जयपालसिंह सीनियर मैनेजर, हजारी लाल हैडमास्टर , शेर सिंह, रामभरोसे भीम, खण्ड प्रधान पतराम खिंची, उपाध्यक्ष राजेश चांवरिया, करतार सिंह , महेंद्र सिंह खन्ना डीजीएम, हरफुल सिंह सीनियर मैनेजर, प्रवीन प्रजापत आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।