बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानव्यापारशिक्षा

बीकानेर: वाल्मीकि विनोबा बस्ती में रोट्रेक्ट क्लब के सहयोग से महिला स्वरोजगार कार्यशाला का आयोजन

बीकानेर से डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर के वाल्मीकि विनोबा बस्ती में 23, 24 एवं 25 जून को रोट्रेक्ट क्लब और समाजसेवी डॉ. अर्पिता गुप्ता के नेतृत्व में तीन दिवसीय महिला स्वरोजगार कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में प्रशिक्षिका एवं वी. मेकओवर्स पार्लर की संचालिका विजयलक्ष्मी ने महिलाओं को ब्यूटी पार्लर के विभिन्न पहलू जैसे फेशियल, हेयर स्टाइल, आईब्रो, ब्लीच, हेयर कट एवं मेकअप के गुर सिखाए। साथ ही ब्राइडल मेकअप, पार्टी मेकअप जैसी तकनीकें भी साझा कीं।

डॉ. अर्पिता गुप्ता ने बताया कि इस कार्यशाला में भाग लेने वाली महिलाओं ने न केवल नवीनतम कौशल सीखे, बल्कि उनमें आत्मविश्वास का भी विकास हुआ है। यह पहल महिलाओं को सशक्त बनाने और आत्मनिर्भर बनने में सहायक है। रोट्रेक्ट क्लब द्वारा सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट वितरित कर पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में सुनील शर्मा, अनमोल पारीक जैन, अमित पारीक, गौरव चौधरी, रमेश सियोंता, ओम प्रकाश गहलोत, इशू गहलोत, भावना पंवार, महक गुप्ता समेत कई सहयोगियों का विशेष योगदान रहा। इसके अलावा, कार्यक्रम में सगीता स्वामी, स्नेहा शर्मा और दिलीप सिंह शेखावत भी मौजूद रहे।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button