LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

थाना भीरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी के इंजन समेत अवैध हथियार बरामद, 2 अभियुक्त गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

लखीमपुर खीरी, 25 जून 2025:

पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भीरा पुलिस को एक और अहम सफलता प्राप्त हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी गोला के कुशल मार्गदर्शन में थाना भीरा पुलिस टीम ने चोरी के 2 इंजन, एक अवैध देशी तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस 315 बोर और एक अवैध चाकू के साथ 2 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों में शामिल हैं:

1. मोहम्मद असद पुत्र मोहम्मद इलयास (ग्राम संसारपुर, थाना मैलानी)

2. शान मोहम्मद पुत्र शबाब अली (कस्बा भीरा, थाना भीरा)

इन अभियुक्तों को कुकरा जंगल, भीरा-कुकरा रोड से गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस में अभियोगों में वृद्धि की गई एवं शस्त्र अधिनियम के तहत मु0अ0सं0 246/2025 धारा 3/4/25 दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय में पेश करने हेतु लखीमपुर खीरी रवाना किया गया है।

🕵️‍♂️ पंजीकृत अभियोग

1. मु0अ0सं0 243/2025: धारा 303(2)/317(2) बीएनएस

2. मु0अ0सं0 245/2025: धारा 303(2)/317(2) बीएनएस

3. मु0अ0सं0 246/2025: धारा 3/4/25 शस्त्र अधिनियम

🔫 बरामदगी का विवरण

01 अदद देशी तमंचा (.315 बोर)

01 अदद जिंदा कारतूस (.315 बोर)

01 अदद अवैध चाकू

02 अदद चोरी के इंजन

👮 गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

उ0नि0 सचिन कुमार (थाना भीरा)

उ0नि0 अबलीश कुमार (चौकी प्रभारी कुकरा, थाना मैलानी)

का0 सौरभ कुमार (थाना मैलानी)

का0 बादल सिंह (थाना भीरा)

का0 प्रदीप चीमा (थाना भीरा)

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button