उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

विद्या_मंदिर_रामबाग बस्ती में NEP और पंचपदी_आधारित_दक्षता_वर्ग प्रारम्भ

_“गुरुजनों के सान्निध्य में आकर अपार ऊर्जा मिलती है।” : #शांतनु_जी_महाराज।_ पूर्व छात्र एवं प्रसिद्ध कथावाचक शांतनु जी महाराज का विशेष मार्गदर्शन  “इस विद्यालय के प्रति मेरी अपार श्रद्धा है। अपने गुरुजनों के बीच उपस्थित होकर मैं अत्यंत ऊर्जा और आत्मिक शांति का अनुभव करता हूँ।”

 

 

बस्ती। सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामबाग बस्ती में आज तीन दिवसीय आचार्य दक्षता वर्ग प्रारम्भ हुआ। प्रतिदिन दक्षता वर्ग के दो सत्र होंगे।

   सर्वप्रथम वंदना का अभ्यास किया गया। पहले दिन के प्रथम सत्र में विद्यालय के विज्ञान के आचार्य श्री रामेन्द्र पाल ने ‘श्वसन’ विषय पर अपनी प्रस्तुति दी। अपने विषय को अन्य विषयों से जोड़ते हुए उन्होंने अपने विषय का शिक्षण किया।

    विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री गोविन्द सिंह ने शिक्षण के दौरान हुई त्रुटियों की ओर संकेत किया तथा पाठ को और रुचिकर बनाने के लिए टिप्स दिए।

     द्वितीय सत्र में हिन्दी के आचार्य श्री आशीष सिंह ने कक्षा एकादश के पाठ ‘भारत माता’ पर आधारित कक्षा – शिक्षण किया और बहुत बारीकी से सारी बातें समझाईं। इतिहास, भूगोल, राजनीति शास्त्र, कला, संगीत, भारतीय दर्शन, आध्यात्मिक शिक्षा और एकात्मता स्तोत्र आदि विभिन्न विषयों से जोड़ते हुए उन्होंने पाठ का रुचिकर ढंग से अध्यापन किया।

   कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के पूर्व छात्र एवं प्रख्यात कथावाचक श्री शान्तनु जी महाराज का मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ। उन्होंने अपने संबोधन ने कहा कि इस विद्यालय के प्रति मेरी बहुत श्रद्धा है और अपने गुरुजनों के बीच यहां आकर मुझे असीम ऊर्जा प्राप्त होती है। श्री शांतनु जी महाराज ने समाज में चल रही विसंगतियों की चर्चा की। उन्होंने मेधावी छात्रों को रामायण संस्थान की ओर से प्रतिवर्ष सम्मानित करने की भी घोषणा की।

   विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री गोवन्द सिंह जी ने श्री शान्तनु जी महाराज के प्रति आभार व्यक्त किया।

Viyasmani Tripathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button