बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

कंज्यूमर कन्फेडरेशन ऑफ इंडिया: बीकानेर के जिलाध्यक्ष बने अरुण अग्रवाल

बीकानेर से डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर, 22 जून 2025: कंज्यूमर कन्फेडरेशन ऑफ इंडिया भारत के बीकानेर शहर जिलाध्यक्ष के रूप में अरुण अग्रवाल का चयन किया गया है। यह घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रीति पंड्या ने मंच से की।

अरुण अग्रवाल को यह जिम्मेदारी मिलने पर सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने उन्हें और उनकी समस्त टीम को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी। इस अवसर पर चेयरमैन डॉ. अन्नत शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष ज्योति गौड, महासचिव संगठन मुकेश वैष्णव और श्रेयांश बेद का विशेष धन्यवाद किया गया।

कंज्यूमर कन्फेडरेशन ऑफ इंडिया का उद्देश्य नागरिकों के अधिकारों और हितों की सुरक्षा करना है, और अरुण अग्रवाल के नेतृत्व में बीकानेर जिले में संगठन को और सशक्त बनाने की उम्मीद है।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button