खैरथल- तिजारादेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

खैरथल और राजगढ़ रेलवे स्टेशनों को मिली बड़ी सौगात, दो महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव स्वीकृत

 

 

जयबीर सिंह ब्यूरो रिपोर्ट (खैरथल तिजारा)

नई दिल्ली/अलवर, 7 जून 2025

रेल, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा माननीय पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव को भेजे गए पत्र में दो महत्वपूर्ण निर्णयों की पुष्टि की गई है, जिससे अलवर जिले के दो रेलवे स्टेशनों—खैरथल और राजगढ़—को बड़ी सौगात मिली है।

प्रथम पत्र के अनुसार, यात्री सुविधा को ध्यान में रखते हुए बाड़मेर-दिल्ली मालाणी एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 20487/20488) के खैरथल रेलवे स्टेशन पर ठहराव को स्वीकृति दी गई है। यह निर्णय स्थानीय यात्रियों को लंबे समय से मांग का समाधान प्रदान करता है।

वहीं दूसरे पत्र में यह जानकारी दी गई है कि प्रयागराज-लालगढ़ एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12403/12404 और 20403/20404) का ठहराव अब राजगढ़ रेलवे स्टेशन पर भी किया जाएगा। यह निर्णय भी जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

दोनों ही घोषणाएं खैरथल-राजगढ़ क्षेत्र के निवासियों के लिए राहत और विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। इससे न केवल स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, बल्कि क्षेत्रीय विकास को भी गति मिलेगी।

भूपेन्द्र यादव के प्रयासों और पत्राचार के बाद रेल मंत्रालय द्वारा यह निर्णय लिया गया, जिसे लेकर क्षेत्रवासियों में हर्ष और आभार का माहौल है।

Viyasmani Tripathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button