
बीकानेर से डॉ राम दयाल भाटी
अखिल राजस्थान उपभोक्ता संगठन महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष योगेश पालीवाल के जोनल दौरे के तहत आज कासीराम धर्मशाला में महासंघ की जिला कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
इस अवसर पर महासंघ की प्रदेश सचिव मुमताज शेख, पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश थानवी, कृष्णा महेश्वरी, उपभोक्ता संरक्षण एवं स्वसुरक्षा समिति की सदस्या अफसाना, CCI के प्रतिनिधि प. भाटिया, प्रदेश सचिव नंदकिशोर सोनी, मनीष थानवी, मुकेश भानवी, नरेश थानवी, आर.के. राणा, प्रदीप थानवी, मेघराज पालीवाल सहित कई उपभोक्ता आंदोलन से जुड़े कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सभी ने नव-निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष योगेश पालीवाल का जैसलमेर आगमन पर माल्यार्पण कर एवं शॉल ओढ़ाकर भव्य स्वागत किया।
प्रदेश अध्यक्ष पालीवाल ने अपने संबोधन में उपभोक्ता आंदोलन को और अधिक सक्रिय बनाने का आह्वान किया तथा शीघ्र ही जैसलमेर जिले के लिए जिला अध्यक्ष नियुक्त करने का आश्वासन भी दिया।
उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को जागरूक रहने की आवश्यकता है। किसी भी वस्तु या सेवा को खरीदते समय उसकी पूरी जानकारी रखें, ताकि ठगी और शोषण से बचा जा सके।
कार्यक्रम का संचालन मनीष थानवी ने किया।

Subscribe to my channel


