खैरथल- तिजारादेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानविश्वशिक्षा
वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान के तहत निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता में 1164 प्रतिभागियो ने लिया भाग

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
तिजारा वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत माध्यमिक, उच्च माध्यमिक एवं महाविधालय स्तर के विधार्थियों की जिला स्तरीय ओनलाइन निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता राजस्थान गौसेवा समिति द्वारा आयोजित की गई। प्रतियोगिता के आयोजक देशपाल यादव ने बताया कि माध्यमिक वर्ग में निबंध में 219, चित्रकला में 197, उच्च माध्यमिक वर्ग में निबंध में 269, चित्रकला में 273 एवं महाविद्यालय वर्ग में निबंध में 119, चित्रकला में 87 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता आयोजक देशपाल यादव ने बताया कि यह प्रतियोगिता जल संरक्षण के लिए एक महत्वपूर्ण उपकरण है। यह आने वाली पीढ़ी को जल संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक करने, ज्ञान प्रदान करने और प्रेरित करने में मदद करती है। यह प्रतियोगिता बच्चों को जल संरक्षण के लिए सामाजिक परिवर्तन लाने में भी मदद करेगी।

Subscribe to my channel


