
बीकानेर से डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर। महिला हुनर प्रशिक्षण केंद्र की ओर से सत्यनारायण मंदिर, बीकानेर में एक सप्ताह तक चला नेल आर्ट व नेल एक्सटेंशन प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण में 50 महिलाओं ने भाग लेकर अपने हुनर को निखारा और आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाया।
कार्यक्रम की केंद्र निर्देशिका डॉ. रेशमा वर्मा ने समाजसेवी दुर्गा शंकर खत्री को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। साथ ही सभी विशिष्ट अतिथियों का तिलक कर व मोमेंटो प्रदान कर स्वागत किया गया। विशिष्ट अतिथियों में समाजसेवी देव के नंदन खत्री, एडवोकेट प्रदीप खत्री, गायत्री खत्री, राम अवतार महाराज, नंदलाल महाराज, पिंकी जोशी (प्राचार्य, फोर्ट स्कूल), नरेश खत्री (अध्यक्ष, भारत विकास परिषद बीकाणा इकाई), वरिष्ठ पत्रकार कौशलेश गोस्वामी, रश्मि काला (अधिकारिता विभाग), हेयर एक्सपर्ट नरेश, और सेफ्टी टीआई उमेश वर्मा उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। साथ ही पर्यावरण विषय पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता की विजेता महिलाओं को भी सम्मानित किया गया।
डॉ. रेशमा वर्मा ने अपने संबोधन में कहा, “हर व्यक्ति किसी न किसी हुनर में पारंगत हो सकता है और वही हुनर रोजगार या स्वरोजगार का माध्यम बन सकता है। आत्मनिर्भरता की दिशा में यह प्रशिक्षण केंद्र लगातार काम करता रहेगा।”
इस दौरान रश्मि काला ने महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और सभी अतिथियों ने प्रशिक्षणार्थी महिलाओं को प्रेरणादायक विचारों से प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम का समापन डॉ. वर्मा द्वारा सभी का आभार प्रदर्शन करते हुए किया गया। उन्होंने आश्वस्त किया कि महिला हुनर प्रशिक्षण केंद्र भविष्य में भी इस प्रकार के रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण कार्यक्रम निरंतर आयोजित करता रहेगा।

Subscribe to my channel


