विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के अवसर पर आज बालोतरा में पर्यावरण प्रभात फेरी एवं तिरंगा रैली का भव्य आयोजन किया गया। इस जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा स्वच्छ और हरित भारत की दिशा में सामूहिक प्रयास को प्रेरित करना रहा।
इस रैली में नगर के कई प्रतिष्ठित जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही। कार्यक्रम का नेतृत्व किया डॉ. अरुणजी चौधरी ने। साथ ही RO दीपकजी तंवर साहब, CETP बालोतरा के अध्यक्ष रूपचंदजी सालेचा, लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष शांतिलालजी बालड, सुभाषजी मेहता, CETP जसोल अध्यक्ष भरतजी मेहता सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने शिरकत की।
रैली के दौरान सभी ने हाथों में तिरंगा लिए पर्यावरण संरक्षण के नारों के साथ नगर भ्रमण किया। कार्यक्रम में ललितजी जीरावला, महेंद्रजी श्रीश्री माल, चेलारामजी चौधरी, भुरारामजी जाट, संदीपजी ओस्तवाल, मुकेशजी मदानी, डूंगरचंदजी सालेचा एवं रामेश्वरजी भूतड़ा सहित सैकड़ों की संख्या में पर्यावरण प्रेमी लोग शामिल हुए।
इस अवसर पर वक्ताओं ने पर्यावरण की रक्षा हेतु पौधारोपण, जल संरक्षण, प्लास्टिक उन्मूलन एवं स्वच्छता जैसे विषयों पर अपने विचार रखे। रैली के अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
➡️ यह आयोजन ना केवल पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाला रहा, बल्कि जनभागीदारी का उत्कृष्ट उदाहरण भी बना।