
राणा प्रताप राय
संतकबीरनगर
जनपद संतकबीरनगर के धनघटा तहसील क्षेत्र स्थित डिहवा बाजार में आयोजित भगवती जागरण में मां दुर्गा जी के भक्ति गीतों पर रात भर लोग झूमते रहे। तथा पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।
धनघटा तहसील क्षेत्र के डिहवा बाजार में आयोजित भगवती जागरण को भाजपा जिलाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव द्वारा फीता काट कर शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम के आयोजक समिति द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि को माता रानी की चुनरी भेंट कर सम्मानित किया गया। तथा कार्यक्रम में पधारी भोजपुरी गायिका अवंतिका राय तथा उनकी पूरी टीम को भाजपा जिलाध्यक्ष तथा अन्य लोगों ने सम्मानित किया गया।जब अवंतिका राय द्वारा माता रानी के भजन को प्रस्तुत किया गया। तो वहां पर मौजूद सभी भक्तों ने भजन गायिका का तालियों से जोरदार स्वागत किया। तथा पूरा पाण्डाल जय कारों से गूंज उठा। इस जागरण में अनेकों भजनों को प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक बैजनाथ द्वारा भजन गायिका अवंतिका राय तथा उनकी पूरी टीम को सम्मानित किया गया। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमर राय, जिला मंत्री अशोक यादव, मंत्री राजू प्रसाद राणा,हैंसर मण्डल अध्यक्ष नरेंद्र पाण्डेय,लोहरैया मण्डल अध्यक्ष दिलीप राय, महामंत्री सच्चिदानंद निगम,संदीप कुमार, बालेंद्र राय, प्रधान अर्जुन यादव,सिट्टू राय, रमेश कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
Subscribe to my channel


