LIVE TVजोधपुरदेशधर्मराजस्थान

तीर्थंकर आदिनाथ जन्म दीक्षा कल्याणक 22 मार्च को

 

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

जोधपुर 18 मार्च 025 तीर्थंकर आदिनाथ जन्म दीक्षा कल्याणक 22 मार्च को । प्रभु भक्तों ने की आदिनाथ दर्शनार्थ तस्वीर जारी। आदिनाथ से जुड़े विभिन्न जिनालयों में होगे कई कार्यक्रम । असी मसी कसी का सर्व प्रथम ज्ञान देने वाले जैनों के प्रथम तिर्थंकर आदिनाथ कल्याणक निमित्ते परमात्मा पूजन अभिषेक महिमा गुणगान संगौष्ठी सहित कई कार्यक्रम होगे। अ. भा. जैन श्ववेताम्बर मूर्तिपूजक युवा महासंघ प्रवक्ता धनराज विनायकिया ने बताया जैनों के प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ भगवान् का जन्म व दीक्षा कल्याणक निमित्ते नगर में बिराजित साधु साध्वी श्रावक श्राविकाओ के सानिध्य मे आदिनाथ भगवान से जुड़े विभिन्न जिनालयों में अभिषेक पंच कल्याणक पूजन महिमा गुणगान सहित कई कार्यक्रमों के साथ भव्य रूप से कल्याणक धूमधाम से मनाया जाएगा। आदिनाथ कल्याणक महोत्सव तैयारियों को लेकर आदिनाथ दर्शनार्थ तस्वीर का तपागछ संघ अध्यक्ष हनुमानचंद तातेड सचिव उम्मेदराज रांका गौतम मेहता जगदीश चंद्र जैन अनिल मेहता बलवंत खिवसर खिवसरा धमेंद्र सिंघवी राजेन्द्र भंडारी धनजीभाई विनायका मनोहरलाल हिरण महेंद्र मेहता ललित पोरवाल आलोक पारख आदि के कर कमलों द्धारा आदिनाथ जैकारो के साथ जारी किया गया। संचालन श्रवण दुगड् व विनायकिया ने सभी का आभार जताया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button