LIVE TVदेशनीमचब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशमनोरंजन

जावद में कल गुरूवार को अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन

जावद जिला नीमच मध्य प्रदेश,, 10 से अधिक कवि-कवित्रियां एक साथ एक मंच पर रहेंगे मौजूद, सभी श्रोत्राओं के लिए होगी कुर्सियों पर बैठने की व्यवस्था

संवाददाता दशरथ माली

जावद । प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी कल होलिका दहन 13 मार्च 2025 गुरूवार को रात्रि 8 बजे श्री परकोटा हनुमान मंदिर के पास अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन आयोजित होगा। प्रेस क्लब संरक्षक नारायण सोमानी, सचिव राहुल सिसोदिया ने बताया है कि इस बार प्रेस क्लब जावद के तत्वावधान में अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन में नगर में 10 से अधिक नए नए कवि-कवियत्रियां पहली बार कवि सम्मेलन के मंच पर एक साथ नजर आएंगे, जिसमें एक साथ 3 कवियत्रियां मंच पर दिखाई देंगे जो अपने आप में एक रिकार्ड कायम होगा। मुख्यरूप से रजनीश शर्मा (मालवी हास्य) सीतामऊ, तबस्सुम अश्क (गीत गजल) उज्जैन, मनोहर मन्नू (हास्य संचालन) तोफ़ाखेड़ा, दिव्यांश जैन (हास्य फटाखा) रतलाम, दीपशिखा रावल (ओज), प्रियांशी पूर्णिमा (श्रृंगार) कालापिपल, विनोद 9560 हास्य सम्राट मंदसौर, अशोक जैन “जय जिनेंद्र” इंदौर, अंकित दीवाना (ओज), नरेंद्र शर्मा (करूण वीर रस) कोटा, योगेश शर्मा (वीर रस) सूत्रधार सहित अन्य कवि-कवियत्रियां एक से बढकर अपनी अपनी मधुर आवाज से श्रोत्राओं को गुद-गुदाएंगे। कवि सम्मेलन के दौरान सभी के लिए मसालेदार चाय, पोहा, जलपान की व्यवस्था एवं सभी श्रत्राओं के बैठने के लिए कुर्सियां रहेगी। महिलाओं के बैठने की अलग से व्यवस्था रहेगी। प्रेस क्लब जावद संरक्षक नारायण सोमानी, अध्यक्ष ओमप्रकाश कसेरा, उपाध्यक्ष नोशाद अली, उपाध्यक्ष महेश वर्मा, सचिव राहुल सिसोदिया, सहसचिव अंकित जैन, कोषाध्यक्ष आशीष बैरागी, प्रवक्ता विजयसिंह चौहान कार्यकारिणी सदस्य प्रितेश सारडा, श्याम सारडा, गोपाल नरवाडिया, मेहमूद हुसैन, युवराज नामदेव, राजेश बंटी बैरागी, विधि सलाहकार शांतिलाल प्रजापत ने नगर एवं आसपास क्षेत्र के रहवासियों से निवेदन किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन को सफल बनाए।

Ajimulla Khan

Beauro chif District Neemuch

Ajimulla Khan

Beauro chif District Neemuch

Related Articles

Back to top button