नीमच। रामपुरा – भानपुरा मुख्य मार्ग पर लेकव्यू गार्डन स्टेट हाईवे पर सोमवार की देर शाम बाइक और टेक्टर की टक्कर मे बाइक पर सवार गुनगुन पति राहुल जोशी निवासी वही पार्श्वनाथ हाल मुकाम भानपुरा उम्र 20 की वहीं सड़क दुर्घटना में दो अन्य घायल किरीश जोशी कशिश जोशी घायल हो गए हैं जिनका उपचार सिविल हॉस्पिटल रामपुरा में जारी है मिली जानकारी के अनुसार घायल एवं मृतक कुकड़ेश्वर से भानपुरा की ओर अपनी बाइक से जा रहे थे इसी दौरान लेकव्यू गार्डन के सामने से आ रही बस के चलते युवक अपना संतुलन खोकर ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गया घायलों को राहगीरों ने सिविल हॉस्पिटल रामपुरा पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद गुनगुन को मृत घोषित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है जहां पोस्टमार्टम का शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में विवेचना प्रारंभ कर दी है