LIVE TVदेवेंद्रनगरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशशिक्षा
तहसीलदार और बीआरसी पन्ना द्वारा किया गया ओचक निरीक्षण बंद पाए गए शासकीय विद्यालय

लोकेशन=देवेंद्रनगर।मध्य प्रदेश पन्ना
ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल
देवेंद्रनगर, 6 मार्च 2025 – देवेंद्रनगर तहसीलदार ज्योति राजपूत ने गुरुवार को 11:00 बजे देवेंद्रनगर शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के अंतर्गत आने वाली शासकीय प्राथमिक शाला कोढ़न पुरवा और शासकीय माध्यमिक शाला कोढ़न पुरवा का औचक निरीक्षण किया।जिसमें निरीक्षण के दौरान दोनों ही विद्यालय बंद पाए गए और बच्चे बाहर खेल रहे थे।
विद्यालय में बच्चों के अभिभावकों ने भी शिकायत की कि शिक्षक समय पर विद्यालय नहीं पहुंचते। इस पर तहसीलदार ने मामले की गंभीरता को समझते हुए कार्यवाही की बात की।
तहसीलदार ज्योति राजपूत ने कहा, “मेरे द्वारा विद्यालय का निरीक्षण किया गया, लेकिन दोनों विद्यालय बंद पाए गए और बच्चे बाहर खेलते मिले। इस पर मैंने जिला शिक्षा अधिकारी को अपना प्रतिवेदन कार्यवाही के लिए भेज दिया है। जो भी वैधानिक कार्रवाई होगी, वह जरूर की जाएगी।”
बीआरसी पन्ना की डॉ. कविता त्रिवेदी ने भी इस घटना पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, इस मामले की जांच जनशिक्षक द्वारा कराई जा रही है और मैं स्वयं वहां जाकर स्थिति का जायजा लूंगी। यदि जांच के दौरान लापरवाही पाई जाती है,तो कड़ी कार्यवाही की जाएगी।”
शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए शासन द्वारा तरह-तरह के प्रयोग किए जा रहे हैं लेकिन शिक्षक है कि इन प्रयोग पतीला लगाते हुए अपने निजी कार्यों को करते हुए नजर आ रहे हैं जिससे नौनिहालों का भविष्य अंधकार में नजर आ रहा है।

Subscribe to my channel


