अपराधनीमचब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

नीमच जिले में खनिज विभाग की लगातार कार्रवाईयो से खनन माफियाओं में हड़कंप

संवाददाता दशरथ माली

 

खनिज विभाग ने कलेक्टर हिमांशु चन्द्रा के निर्देश पर जिले में हो रहे अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरूद्ध कार्यवाही की ।
आरिफ खान खनिज अधिकारी ने बताया कि 36 घण्टों से चल रही कार्यवाही के दौरान खनिज विभाग द्वारा मनासा क्षेत्र के ग्राम अल्हेड़ में मिट्टी का अवैध उत्खनन एवं परिवहन कर रहे 01 जेसीबी एवं 01 ट्रेक्टर जप्त किया गया। डिकेन क्षेत्र में रतनगढ रोड़ पर रेत माफिया का एक विशाल ट्राला जप्त किया जाकर डिकेन चौकी की अभिरक्षा में दिया गया। इसी तरह जावद क्षेत्र में 02 गिट्टी के डम्पर 01 गिट्टी का ट्रेक्टर तथा 01 ट्रेक्टर खण्डे का अवैध परिवहन करते हुए पाया जाने पर जप्त कर जावद थाने की अभिरक्षा में दिया गया। मनासा एवं जवासा क्षेत्र में गिट्टी, मुरूम एवं खण्डे के 03 डम्पर जप्त किये जाकर मनासा एवं नीमच सिटी थाने में रखे गये है। इस प्रकार 36 घण्टे तक लगातार चली कार्यवाही में अभी तक 10 वाहन जप्त किये जा चुके है। उक्त सभी प्रकरणों को अर्थ दण्ड की कार्यवाही हेतु कलेक्टर न्यायालय को भेजा जा रहा है।

Ajimulla Khan

Beauro chif District Neemuch

Ajimulla Khan

Beauro chif District Neemuch

Related Articles

Back to top button