LIVE TVदेशधर्मराज्यशिक्षा

धर्म बैठक के दौरान लोगो द्वारा गुरुदेव भास्कर भारद्वाज का किया गया विशेष स्वागत सम्मान, लोगों ने गुरुदेव भास्कर को गरीबों का मसीहा और धर्म मूर्ति बताया

पत्रकार जयबीर सिंह कोटकासिम

कोटकासिम कस्बे में एक विशेष धर्म बैठक के दौरान नगर जन और सत्संग प्रेमियों ने गुरुदेव भास्कर भारद्वाज का भगवान की मूर्ति भेंट कर विशेष स्वागत सम्मान किया! इस दौरान लोगों ने गुरुदेव भास्कर भारद्वाज को गरीबों का मसीहा और धर्म मूर्ति बताया! राष्ट्रवादी संत गुरुदेव भास्कर भारद्वाज ने कहां जो व्यक्ति अपने धर्म का नहीं हो सकता वह किसी का नहीं हो सकता! गुरुदेव ने कहा धर्म धारण करने से हमें अलौकिक जीवन मिलता है और परम आनंद की प्राप्ति होती है! उन्होंने कहा जब हम सनातन धर्म का ध्वज हाथ में लेकर निकल पड़ते हैं तो ईश्वर स्वयं पुष्प वर्षा करके हमें आशीर्वाद देते हैं और हमारा जीवन खुशियों से महक जाता है! उन्होंने कहा अपने लिए तो सभी जीते हैं लेकिन जो लोग परहित के लिए कार्य करते हैं राष्ट्र के लिए जीते हैं वास्तव में वही लोग महान होते हैं और प्रभु की गोद में स्थान पाते हैं! उन्होंने कहा हमें स्वार्थ और लालच छोड़कर नर सेवा करने की जरूरत है राष्ट्र के लिए कार्य करने की जरूरत है जब जाकर परमात्मा प्रसन्न होंगे और हमारा जीवन सफल होगा! इस दौरान काफी बड़ी संख्या में श्रद्धालु गण मौजूद रहे!

Viyasmani Tripathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button