उत्तराखंडब्रेकिंग न्यूज़रूद्रपुर

पत्रकारों पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं हुए तो सीएम के कार्यक्रम का होगा विरोधः गावा

If the cases filed against the journalists are not withdrawn, then the CM's program will be opposed: Gawa

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल

रूद्रपुर। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने पत्रकारों पर मुकदमा दर्ज किये जाने की निन्दा करते हुए मुकदमे वापस नहीं होने पर आंदोलन करने का ऐलान किया है।

जिला कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता करते हुए जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि निकाय चुनाव के दौरान स्मार्ट मीटर को लेकर खबर चलाने पर पत्रकारों पर जो मुकदमा दर्ज किया गया है वह बेहद निंदनीय है। जिला कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करती है। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में सत्ता पक्ष ने सरकारी तंत्र का खुला दुरूपयोग किया। भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही है। विपक्ष को कमजोर करने के लिए निकाय चुनाव में भाजपा ने हर तरह के हथकण्डे अपनाये। यहां तक कि जनता की आवाज उठाने वाली मीडिया को भी दबाव में लेने की कोशिश की।उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को भी कुचलना चाहती है।

जिलाध्यक्ष गावा ने कहा कि अडानी ग्रुप को करोड़ों का फायदा पहुंचाने के लिए सरकार ने स्मार्ट मीटर का टेंडर दिया है और रूद्रपुर में स्मार्ट मीटर लगाने की तैयारी निकाय चुनाव से पहले ही की जा चुकी थी। इसका कांग्रेस लगातार विरोध करती रही। निकाय चुनाव में भी कांग्रेस ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया । निकाय चुनाव में जब मीडिया ने निष्पक्ष पत्रकारिता करते हुए स्मार्ट मीटर को लेकर बड़ा खुलासा किया तो सत्ता पक्ष के इशारे पर अडानी ग्रुप ने मीडिया कर्मियों पर रंगदारी का मुकदमा लगा दिया। पुलिस ने बिना जांच किये ही पत्रकारों पर फर्जी मुकदमा दर्ज कर दिया। यह सब सोची समझी साजिश के तहत किया गया है। भाजपा मीडिया को भी दबाव में लेना चाहती है, इसीलिए पत्रकारों पर रंगदारी जैसे संगीन आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में कांग्रेस मीडिया के साथ है। विपक्ष और पत्रकारों की आवाज को दबाने की हर कोशिश का पुरजोर विरोध किया जायेगा।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि पत्रकारों पर दर्ज मुकदमे शीघ्र वापस नहीं लिये तो कांग्रेस जिले भर में विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन करेगी और सीएम धामी के रूद्रपुर में प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान सीएम को काले झण्डे दिखाकर विरोध किया जायेगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस जन हित के मुद्दों पर चुप नहीं बैठेगी और जनता की आवाज को पुरजोर ढंग से उठाया जायेगा।

प्रेस वार्ता में महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा, महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मीना शर्मा,पीसीसी सदस्य परिमल राय,प्रदेश प्रवक्ता सौरभ चिलाना,ममता रानी,सुनील जंडवानी आदि भी मौजूद रहे।

Anita Pal

Anita pal Reporter Basti times 24 news Mo...7830511233 To get news about your area, please like and subscribe to our channel

Anita Pal

Anita pal Reporter Basti times 24 news Mo...7830511233 To get news about your area, please like and subscribe to our channel

Related Articles

Back to top button