देशधर्मब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
राष्ट्रभक्ति व गो सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है संत प्रकाश जी दास महाराज

झांतला में भगवान,श्री देवनारायण मंदिर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा व श्री भेरुनाथ मंदिर उद्यापन में ऐतिहासिक भजन संध्या आयोजित।
,श्री भेरुनाथ की नगरी ग्राम झांतला में भगवान श्री देवनारायण जी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा वह भगवान श्री भेरुनाथ मंदिर उद्यापन के तहत पांच दिवसीय विभिन्न आयोजन आयोजित किये जा रहे हैं। जिसके तहत यज्ञ हवन अनुष्ठान धार्मिक भजन संध्या मेले आदि का आयोजन रखे गए हैं। जिसके तहत 17 जनवरी को राजस्थान के सुप्रसिद्ध गौ सेवक भजन गायक कलाकार संत श्री प्रकाश दास जी महाराज की ऐतिहासिक भजन संध्या आयोजित की गई जिसमें दोनों राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे जिसमें किसान व जन नेता राजकुमार अहीर, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष बालकिशन धाकड़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनीष जैन, रविंद्र बोहरा,
डॉक्टर राजेश सोलंकी,आदि
सभी का स्वागत भेरुनाथ मंदिर समिति के लोगों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर किसान व जन नेता व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रहे श्री राजकुमार अहीर ने कहा कि श्री भेरुनाथ जी की ख्याति व प्रसिद्ध बहुत दूर-दूर तक फैली हुई है। भगवान भेरुनाथ आपकी हर मनोकामना पूर्ण करें वह इस क्षेत्र में सुख समृद्धि व शांति कायम रखें ऐसी हम भेरुनाथ जी से कामना करते हैं।
हमारी राजनीति विचारधारा अलग हो सकती है। लेकिन हम भी सनातन धर्म का उतना ही आदर,व सम्मान करते हैं। और गौ माता के प्रति सेवा व पूर्ण समर्पण भावना रखते हैं। श्री राजकुमार अहीर ने संत श्री के निवेदन पर
एक ट्रक गौ माता
के लिए चारे का दान किया।
इस अवसर पर संत श्री प्रकाश दास जी महाराज ने अपनी भजन संध्या प्रारंभ करने से पहले उपस्थित सभी जन समुदाय से राष्ट्रगान का आयोजन करवाया।
इस अवसर पर संत श्री ने एक से बढ़कर एक धार्मिक व राष्ट्रीय भजन पेश किये जिससे पूरा वातावरण धर्ममय व राष्ट्रीयता से ओतप्रोत हो गया। आपने राष्ट्रभक्ति, सनातन धर्म व,गौ सेवा,को सबसे बड़ा धर्म बताया है। और कहा कि जब तक गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा नहीं दिया जाता तब तक में चैन से नहीं बैठूंगा वह अपने पैरों में जुते चप्पल नहीं पहनुगा। भजन जिंदगी की राहों में रंजो गम के मेले हैं।
भीड़ है कयामत की फिर भी हम अकेले हैं।संत श्री के धार्मिक व राष्ट्रीय गीतों पर पूरा पंडाल नाचने व झूमने लग गया। संत श्री ने ऐसे धार्मिक व ऐतिहासिक कार्यक्रम के लिए
श्री भैरूनाथ समिति वह 12 गांवो के लोगों को बहुत-बहुत धन्यवाद व,साधुवाद दिया कार्यक्रम की शुरुआत में स्थानीय कलाकार पूरण मल धाकड़ महुपूरा मोलकी ने भी अपने भजन पेश किये कार्यक्रम का
आनन्द 15000 हजार,से भी ज्यादा धर्म प्रेमी सज्जनों ने कड़कड़ाती ठंड में भी देर रात तक आनंद लिया। इस आयोजन को सफल बनाने में श्री भेरुनाथ समिति के गांव झांतला, राजपुरा झंवर, मेघपुरा चौहान, पिपरवां, गुलसरी, पलासिया, जेतपुर महुपूरा मोंलकी मेघपुरा गोंड जसवंतपुरा ,पांडू कुड़ी, किशनपुरा आदि गांव के सभी लोगों का पूर्ण सहयोग रहा वह इस आयोजन में प्रतिदिन महान पंडितों द्वारा यज्ञ हवन अनुष्ठान किए जा रहे हैं। रात्रि में नित्य अलग-अलग,
कलाकारों की भजनों झूले चकरी का भी आयोजन किया गया है। पूरे मंदिर को दूल्हे की तरह सजाया गया है। वह पूरी नगरी को दुल्हन की तरह सजायी गई है।
सिंगोली से ख्वाजा हुसैन मेवाती के साथ दशरथ माली की रिपोर्ट

Subscribe to my channel


