आज मकर संक्रांति के पावन पर्व पर हर साल की तरह इस वर्ष भी यूनाइटेड ह्यूमन राइट्स एवं एंटी करप्शन सोशल जस्टिस संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रांतिक कुमार दास जी के नेतृत्व में और झारखंड टीम के सहयोग से जमशेदपुर के प्रसिद्ध सोनारी दोमनिही घाट पर गरीब भिखारियों के बीच चुरा, गुड़ और तिलकुट वितरण किया गया।
इस नेक कार्य में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रांतिक कुमार दास जी के साथ जिला अध्यक्ष देवाशीष चंद्र, प्रदेश सचिव अप्पा राव, प्रदेश प्रभारी भागीरथ, जिला मीडिया प्रभारी सूरज झा, दिलीप पोद्दार, कुमारी नित्या चंदा, महादेव सेन समेत अन्य संगठन सदस्य भी उपस्थित रहे। उन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रांतिक कुमार दास ने समाज के कमजोर वर्ग के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता और सेवा भावना को व्यक्त करते हुए कहा कि मकर संक्रांति जैसे पर्व हमें समाज में समानता, भाईचारे और सहानुभूति का संदेश देते हैं। उन्होंने सभी से समाज के जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की।
इस आयोजन ने मकर संक्रांति के अवसर पर जरूरतमंदों के चेहरे पर खुशी और संतोष लाने का काम किया और संगठन की समाज सेवा की दिशा में एक और कदम बढ़ाया।