निकाय चुनाव से पहले भाजपा ने कांग्रेस को एक बार फिर दिया बड़ा झटका,वार्ड 19 और वार्ड 16 में कांग्रेस प्रत्याशियों ने भाजपा के मेयर और पार्षद प्रत्याशी को समर्थन देते हुए अपना पर्चा लिया वापस
Before the civic elections, BJP once again gave a big blow to Congress, Congress candidates in Ward 19 and Ward 16 withdrew their nomination papers supporting the BJP's mayor and councilor candidates


ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल
रूद्रपुर। निकाय चुनाव से पहले भाजपा ने कांग्रेस को एक बार फिर बड़ा झटका दिया है। विधायक शिव अरोरा, मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा और निकाय चुनाव संयोजक रामपाल सिंह के प्रयासों से आज वार्ड 19 और वार्ड 16 में कांग्रेस प्रत्याशियों ने भाजपा के मेयर और पार्षद प्रत्याशी को समर्थन देते हुए अपना पर्चा वापस ले लिया। जिसके बाद इन दोनों वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। वार्ड 12 में एक निर्दलीय प्रत्याशी ने भी भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में अपना नाम वापस ले लिया है।
नगर निगम चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने मुहिम तेज कर दी है। चुनाव से पहले कांग्रेस में सेंध लगाने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में विधायक शिव अरोरा, निकाय चुनाव के संयोजक रामपाल सिंह और मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा के प्रयासों से गुरूवार को वार्ड नंबर 16 में कांग्रेस प्रत्याशी हरीश चन्द्र मिश्रा ने भाजपा पार्षद प्रत्याशी प्रमोद शर्मा के समर्थन में अपना नाम वापस ले लिया। जबकि वार्ड नं 19 में कांग्रेस प्रतयाशी संदीप वाल्मीकि ने भाजपा प्रत्याशी सुनील वाल्मीकि के समर्थन में अपना नाम वापस ले लिया। जिसके बाद इन दोनों वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। वहीं वार्ड नं- 12 में भाजपा प्रत्याशी महेन्द्री शर्मा के समर्थन में निर्दलीय प्रत्याशी सीमा गुप्ता ने भी अपना नाम वापस ले लिया। भाजपा के समर्थन देने वाले सभी प्रत्याशियों का कलेक्टेªट में विधायक शिव अरोरा, मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा, पूर्व मेयर रामपाल सिंह, पूर्व पार्षद प्रमोद शर्मा, सुशील गावा सहित तमाम भाजपाईयों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान विकास शर्मा ने कहा कि इस बार का निकाय चुनाव ऐतिहासिक होगा। भाजपा प्रचण्ड मतों से जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम के सभी वार्डों में इस बार कमल खिलने जा रहा है।
Subscribe to my channel


