नीमचब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

रासेयो इकाई मनासा के स्वयंसेवक समीर मंसूरी ने किया राष्ट्रीय एकता शिविर में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व

संवाददाता दशरथ माली

 

मनासा/-

भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय (मप्र-छग) भोपाल द्वारा राष्ट्रीय एकता शिविर 21 से 27 दिसंबर तक जीवाजी विश्वविद्यालय की संगठन व्यवस्था में लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षण संस्थान ग्वालियर में आयोजित किया गया। जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई मनासा के स्वयंसेवक समीर मंसूरी पिता ख्वाजा हुसैन मंसूरी का भी चयन हुआ और मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। इनका चयन सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं सोशल मीडिया के माध्यम से किए गए नवाचारों को देखते हुए किया गया। राष्ट्रीय एकता शिविर में 15 राज्यों से स्वयंसेवक शामिल हुए थे। जहां “मेरा युवा विकसित भारत 2047, सशक्त भारत-समृद्ध भारत” विषय पर अलग-अलग राज्यों से स्वयंसेवको ने अपने-अपने विचार रखें एवं एक दूसरे राज्य की संस्कृति, भाषा शैली को जाना और समझा । इनके प्रतिनिधित्व करने पर कार्यक्रम समन्वयक डॉ विजय वर्मा, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ एम.एल.धाकड , महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक प्रो.अरुण कुमार चौरसिया , कार्यक्रम अधिकारी प्रो. आशा पटेल सहित परिवार जनों, सभी मित्रों ने बधाई शुभकामनाएँ देते हुए उज्जवल भविष्य की कामनाएं की।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button