बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के बालोतरा जिलाध्यक्ष सुमेरमल गोठी को संगठन की और से आईडेंटी कार्ड प्रदान किया गया

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग बालोतरा
*बालोतरा।* भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के बालोतरा जिलाध्यक्ष सुमेरमल गोठी जसोल को संगठन का आइडेंटी कार्ड, इंदौर बालिका युवा विंग की अध्यक्षा आस्था जैन, इंदौर जिला महामंत्री अनिल जैन, देवास जिला युवा अध्यक्ष रोहित जैन द्वारा प्रदान किया गया।
ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष गोठी ने बताया की मानव सेवा हेतु हमे समय-समय पर कार्यक्रम का आयोजन कर भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट को मजबूत करना होगा इसने सबकी भागीदारी हो तब ही संभव होगा
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुमेरमल जी गोठी की उपलब्धि पर रमेश जैन (भाजपा महामंत्री) अमृतलाल कटारिया (महाभैरव मेटल मुंबई,) मांगीलाल गांधी मेहता (सोना ग्रुप मुंबई,) के साथ ही भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के पदाधिकारीयों द्वारा श्री गोठी को शुभकामनाएं दी गई।
श्री गोठी ने मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमान सुनीलसिंह यादव एवं संगठन का आभार व्यक्त किया।

Subscribe to my channel


