जनभावनायें भाजपा के साथः विकास शर्मा निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रीत विहार में कार्यकर्ताओं की बैठक
Public sentiments are with BJP: Vikas Sharma Meeting of workers in Preet Vihar regarding preparations for civic elections


ब्यूरो रिपोर्ट… रामपाल सिंह धनगर
रुद्रपुर । भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर वार्ड नंबर 25 प्रीत विहार में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं से निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटने और सरकार की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाने का आहवान किया। इस दौरान उन्होंने वार्ड की समस्याएं भी सुनी और समस्याओं का शीघ्र निराकरण करवाने का आश्वासन दिया।
बैठक में भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कहा कि निकाय चुनाव में एक बार फिर भाजपा का परचम लहराने जा रहा है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने पूरे प्रदेश में विकास के नये आयाम स्थापित किये हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में जो विकास कार्य किये हैं वह किसी से छिपे नहीं है। उत्तराखण्ड ने विकास के नये कीर्तिमान स्थापित किये हैं। धामी सरकार ने समान नागरिक संहिता के साथ ही नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी, दंगारोधी कानून बनाया। साथ ही लैंड जिहाद के खिलाफ कार्रवाई कर करीब पांच हजार सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त किया।
भाजपा नेता ने कहा कि उत्तराखण्ड आज पीएम मोदी के विजन को पूरा करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। एक ओर जहां विपक्षी दल धर्म, जाति, क्षेत्र और वर्ग के आधार पर बांटने की कोशिश कर गंदी राजनीति कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री धामी बिना किसी भेदभाव के सभी के लिए विकास और कल्याण सुनिश्चित करने और योजनाओं को लागू करने की कोशिश कर रहे हैं। इसी का नतीजा है कि पिछले कई चुनावों में प्रदेश में लगातार भाजपा का परचम लहराया है। श्री शर्मा ने कहा कि लोगों की भावनाएं भाजपा के साथ हैं क्योंकि भाजपा की राजनीति और नीतियां राष्ट्रीय हित को सर्वाेपरि रखती हैं। विपक्ष और राजनीतिक पंडित इस बात से हैरान हैं कि भाजपा लगातार कैसे जीत रही है। यह सब पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का परिणाम है। इस बार फिर निकाय चुनाव में भाजपा जीत की ओर बढ़ रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि निकाय चुनाव में हाईकमान जिसे भी प्रत्याशी घोषित करे उसके समर्थन में सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जायें, और पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने में अपना योगदान दें।
बैठक में बॉबी सिंह, मुन्ना गुप्ता, संतोष गुप्ता, महेश गंगवार, नंदकिशोर, विक्रांत सक्सेना, प्रशांत सक्सेना, मिंटू जायसवाल, सोनू सिंह, उपेंद्र गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
Subscribe to my channel


