बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
आयकर विभाग बालोतरा द्वारा आयकर के विवाद से विश्वास योजना के संदर्भ में विस्तृत जानकारी आयकर अधिकारी शांति चंद लोढ़ा द्वारा प्रदान की गई

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
आयकर विभाग बालोतरा द्वारा आयकर के विवाद से विश्वास योजना के संदर्भ में विस्तृत जानकारी आयकर अधिकारी शांति चंद लोढ़ा द्वारा प्रदान की गई । बालोतरा लघु उद्योग मंडल में आयकर विभाग बालोतरा द्वारा टैक्स बार एसोसिएशन, कमर्शियल टैक्स बार एसोसिएशन एवं का सीए सी पी ई चैप्टर के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ,कर सलाहकारों के लिए एवं व्यापारी वर्ग के लिए आयोजित विशेष बैठक में आयकर अधिकारी शांति चंद लोढ़ा ने विवाद से विश्वास योजना जो 1 अक्टूबर 2024 को लागू की गई थी एवं भारत सरकार के सम्माननीय वित्त मंत्री द्वारा केंद्रीय बजट 2024 में वित्त अधिनियम के अंतर्गत बकाया प्रत्यक्ष कर मुकदमों के निस्तारण के लिए विशेष योजना रखी गई है जिसमें पुरानी अपीलों के संदर्भ में काफी राहत प्रदान की गई है ,उक्त योजना 22 जुलाई 2024 तक कोई भी अपील, याचिका , रीट लंबित हो तो उसका अलग-अलग फॉर्म भरकर योजना का लाभ उठाया जा सकता है ,और इसमें अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2024 आवेदन करने के लिए निर्धारित की गई है,की जानकारी देते हुए करदाताओं एवं सीए ,कर सलाहकारों को उक्त योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया। आयोजित विशेष मीटिंग में टैक्स बार एसोसिएशन की ओर से आर एन मंत्री ,जुगराज बडेरा, रमेश टावरी,ओमप्रकाश भाटिया, अशोक बंसल ,पवन गर्ग सहित पदाधिकारी ने स्वागत करते हुए अपने विचार व्यक्त किए तथा योजना से अधिक से अधिक लाभ करदाता को पहुंचे उसके लिए प्रयास करने का विश्वास व्यक्त किया । बैठक में कमलेश लोहिया,नीरज गोयल, जितेंद्र मंत्री , राजेश सिंहल, दिलीप गोयल ,जावेद मोहम्मद ,विजय बडेरा, पीयूष जैन, अभिषेक गुप्ता, आयुष गुप्ता,अश्विन खत्री, टीकमाराम, शंकर पटेल सहित बड़ी संख्या में टैक्स बार के चार्टर्ड अकाउंटेंट एवं कर सलाह कारों ने भाग लिया एवं अपने विचार व्यक्त किए।आयकर निरीक्षक प्रकाश कुमार ने विभाग की ओर से आभार व्यक्त किया।

Subscribe to my channel


