नीमचब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

पहले दो बाइक आपस में भिड़ी, उसके बाद असंतुलित होकर एक ट्रैक्टर के पीछे जा घुसी 1 की मृत्यु 1 घायल

संवाददाता दशरथ माली

 

14/12/2024

नीमच और मंदसौर जिले के लिए आज 14 दिसंबर दुर्घटनाओं से भरा हुआ प्रारंभ हुआ नीमच जावद थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सरवानिया पुलिस चौकी क्षेत्र में आज सुबह दो मोटरसाइकिल जोकि पल्सर वाहन बताए जा रहे हैं आपस में भिड़ गए इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई और एक व्यक्ति घायल बताया जा रहा है सरवानिया महाराज पुलिस चौकी से प्राप्त जानकारी के अनुसार दो बाइक सवार आपस में भीड़ गए उसके बाद एक बाइक अपनी दिशा में जा रहे ट्रैक्टर के पीछे जा घुसी इस दुर्घटना में जिस व्यक्ति की मृत्यु हो गई उसका नाम लखन भील उम्र लगभग 26 वर्ष बताया जा रहा है जो की बिलासरी गांव जो कि मंदसौर जिले के सीतामऊ के समीप का बताया जा रहा है, का रहने वाला है मृतक की मोटरसाइकिल पर एक बालिका भी बैठी हुई थी वह पूरी तरह से सुरक्षित है, वही दूसरा मोटरसाइकिल सवार जिसका नाम मनीष पिता मथुरा लाल मंडवारिया उम्र 26 वर्ष निवासी सरवानिया महाराज इस दुर्घटना में चोटिल हुआ है, जिसका उपचार सरवानिया महाराज शासकीय चिकित्सालय में किया जा रहा है उक्त मामले में सरवानिया महाराज पुलिस का जांच अनुसंधान अभी जारी है वहीं ट्रैक्टर की तलाश की जा रही है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button