उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरीशिक्षा

लखीमपुर खीरी: निघासन में ITI छात्रों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सौजन्य से टैबलेट और स्मार्टफोन वितरित

डॉ संजय कुमार पाण्डेय स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी। निघासन तहसील के अंतर्गत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI), निघासन सिंगाही नौरंगाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सौजन्य से होनहार आईटीआई पास छात्रों को टैबलेट और स्मार्टफोन का उपहार वितरित किया गया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निघासन ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अमनदीप सिंह थे, जिन्होंने छात्रों को टैबलेट और स्मार्टफोन वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा दी गई यह पहल छात्रों को डिजिटल शिक्षा और कौशल विकास में मदद करेगी।

कार्यक्रम में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के सभी शिक्षक और शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर छात्रों और उनके परिजनों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस पहल से छात्रों को नई तकनीकी दृष्टि मिलेगी और वे रोजगार की दिशा में अपने कदम और भी मजबूत कर सकेंगे।

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button