अपराधबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

फिरौती की मांग करने वाला आरोपी गिरफतार

बीकानेर से डॉ. राम दयाल भाटी की रिपोर्ट

 

पुलिस थाना कोटगेट

पुलिस थाना कोटगेट की प्रभावी कार्यवाही

फिरौती मांगने वाले आरोपी को किया गया गिरफतार

दिनांक 22.10.2024 को परिवादी श्री मनीष बादलानी पुत्र श्री रूपचंद बादलानी उम्र 35 साल निवासी सुदर्शना नगर बीकानेर ने एक रिर्पोट पेश की कि मेरे फोन एक नम्बर से ऑडियो मैसेज आया, जिसमे मेरे से 10 लाख की फिरौती मांगी गई नहीं देने पर मुझे जान से मारने की धमकी दी गई। जिस पर प्रकरण संख्या 297/2024 धारा 308(2),308(5) बीएनएस में दर्ज कर तफतीश थानाधिकारी कोटगेट के द्वारा शुरू की गई।

महानिरीक्षक पुलिस, बीकानेर रेंज, बीकानेर श्री ओमप्रकाश आईपीएस की मोनिटरिंग व पुलिस अधीक्षक जिला बीकानेर श्री कावेन्द्र सिंह सागर आईपीएस के सुपरविजन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर बीकानेर श्री सौरभ तिवाडी आरपीएस व वृताधिकारी वृत नगर श्री श्रवणदास संत आरपीएस के नेतृत्व में थानाधिकारी कोटगेट श्री मनोज कुमार शर्मा पुलिस निरीक्षक व थाना स्तर पर गठित टीमों द्वारा मुकदमा हाजा में प्रकरण की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी साबिर पुत्र शौकीन जाति मलिक मुसलमान उम्र 24 साल निवासी वार्ड नम्बर 12 मदिना मस्जिद के पास सनोली रोड विद्वानंद कॉलोनी पानीपत पुलिस थाना चांदनीबाग जिला पानीपत हरियाणा को बाद अनुसंधान गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार शुदा आरोपी से अनुसंधान जारी हैं।

गिरफ्तारशुदा आरोपी साबिर पुत्र शौकीन जाति मलिक मुसलमान उम्र 24 साल निवासी वार्ड नम्बर 12 मदिना मस्जिद के पास सनोली रोड विद्वानंद कॉलोनी पानीपत पुलिस थाना चांदनीबाग जिला पानीपत हरियाणा।

टीम का विवरणः-

1. श्री मनोज कुमार शर्मा पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी कोटगेट बीकानेर।

2. श्री प्रवीण कुमार हैडकानि 138 कोटगेट बीकानेर।

3. श्री सुनील कुमार हैडकानि 182 कोटगेट बीकानेर ।

4. श्री अमृतलाल कानि 879 कोटगेट बीकानेर

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button