गुलाबी कार्ड सहित विभिन्न मांगों को लेकर दिव्यांगजनों ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
Divyangjans demonstrated at the Collectorate under the leadership of former MLA Rajkumar Thukral for various demands including pink card

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल
रूद्रपुर। गुलाबी कार्ड सहित विभिन्न मांगों को लेकर दिव्यांगजनों ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट स्थित जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा। दिव्यांग सेवा संस्था के बैनरतले सौ से अधिक दिव्यांग जन
मंगलवार को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी और जिला पूर्ति अधिकारी की अनुपस्थिति में दिव्यांगजनों ने राष्ट्रपति को सम्बोधि त ज्ञापन क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में दिव्यांग जनों का कहना था कि वह दिव्यांग पेंशन मात्र 1500 रूपये पर आश्रित हैं, लम्बे समय से उनके द्वारा गुलाबी राशन कार्ड आवंटित किये जाने की मांग की जा रही है ताकि दिव्यांगजनों को राशन के साथ अन्य सुविधायें मिल सके। लेकिन उन्हें केन्द्र सरकार का मामला बताकर टरकाया जा रहा है। ज्ञापन में दिव्यांगजनों ने गुलाबी राशन कार्ड बनवाने के साथ ही दिव्यांगों की मासिक पेंशन को बढ़ाकर दस हजार रूपये मासिक करने, आयुष्मान योजना के अंतर्गत ईलाज की सीमा को पांच लाख से बढ़ाकर दस लाख करने, उज्जवला योजना के अंतर्गत मुफ्त सिलेण्डर देने की मांग की। प्रदर्शन मे संतोष कश्यप, दिनेश कोहली, अतुल कुमार सक्सेना, जफर, नईम, आलोक ढाली, अरूण मण्डल, अनामिका, शरीफ, मो. जीशान, मिलन हालदार, करन, जयंत, मोनिका तरफदार, राकेश बादल, बलविंदर, बाबू राम, मनोरंजन, दीपक विश्वास, मो. जफर, लिपिका, मोहित, विशाल ढाली, दिनेश चन्द्र भट्ट, पूर्णिमा, उस्मान, सुष्मिता विश्वास, विनोद कुमार, सर्वजीत सरकार, मोहित विश्वास, अनामिका, राम सिह चंदोल, राकेश मण्डल आदि शामिल थे।
Subscribe to my channel


