खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
नंदलाल जांगिड़ थानाधिकारी कोटकासिम द्वारा थाना क्षेत्र की सुरक्षा सखियों के साथ किया गया संवाद
*महिला एवं बाल अधिकारों की जानकारी प्रदान कर आमजन को जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिलाहेड़ी में 200 विद्यार्थियों को और कान्हा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटकासिम में 600 विद्यार्थी पोक्सो की जानकारी प्रदान की गई।*

जयबीर सिंह (खैरथल -तिजारा)

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस सिविल राइट्स एवं एएचटी पुलिस मुख्यालय राजस्थान जयपुर व पुलिस अधीक्षक खैरथल- तिजारा के आदेशानुसार दिनाँक 05.10.2024 से 20.10.2024 तक ” सुरक्षा सखी संवाद पखवाड़ा ” के अंतर्गत पुलिस थाना कोटकासिम की सुरक्षा सखियों की बैठक सोमवार को कोटकासिम थानाधिकारी नंदलाल जांगिड़ की अध्यक्षता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिलाहेड़ी में व कान्हा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
कोटकासिम में आयोजित की गई । सुरक्षा सखियों को महिलाओं के विधिक अधिकारों एवं महिला कानून की जानकारी प्रदान कर उनके दायित्वों से अवगत करवाया। इस दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिलाहेड़ी में 200 विद्यार्थियों को और कान्हा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटकासिम में 600 विद्यार्थी पोक्सो की जानकारी प्रदान की गई।
‘सुरक्षा सखी संवाद पखवाड़ा ‘ जागरूकता अभियान के दौरान अपने अपने क्षेत्र की महिलाओं/बालिकाओं से संपर्क कर उनको महिला संबंधी कानूनों की जानकारी देने तथा उनके द्वारा बताई गई समस्याओं/सुझावों से स्थानीय पुलिस को अवगत करवाने हेतु निर्देशित किया गया। थानाधिकारी नंदलाल जांगिड़ ने बताया कि जागरूकता अभियान में सक्रिय भूमिका निभाते हुए सराहनीय कार्य करने वाली सुरक्षा सखियों का चयन कर उन्हें रेंज स्तर पर सम्मानित किया किया जाएगा।

Subscribe to my channel


