उत्तर प्रदेशदेशधर्मबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

आर्य समाज नई बाजार बस्ती के 51वें वार्षिकोत्सव को सफल बनाने के लिए आर्य समाज के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पुरानी बस्ती शहर के मोहल्ले में प्रचार कार्य जारी

 बस्ती 24 सितंबर

आर्य समाज नई बाजार बस्ती के 51वें वार्षिकोत्सव को सफल बनाने के लिए आर्य समाज के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पुरानी बस्ती शहर के मोहल्ले में प्रचार कार्य जारी है इसी कड़ी में मनोहर अग्रवाल के नेतृत्व में त्रिदेव मंदिर परिसर और आदित्यनारायण गिरी के नेतृत्व में स्वामी दयानंद विद्यालय सुरतीहट्टा में बच्चों को शिक्षा और संस्कार के महत्व बताते हुए अभिभावकों को कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दिया। इससे पूर्व यज्ञ करते हुए आचार्य सुरेश जोशी ने बताया कि यज्ञ हमारे लिए औषधि का कार्य करता है जिस घर की पूजा में यज्ञ सम्मिलित होता है वहां लोग कम बीमार पड़ते हैं। पण्डिता रुक्मिणी देवी ने श्रोताओं को पारिवारिक सुख शांति के लिए सत्संग की महत्ता पर प्रकाश डाला। भक्ति के भजन प्रस्तुत कर लोगों को बताया की परिश्रम का कोई विकल्प नहीं होता इसलिए हमेशा सही दिशा में परिश्रम करते रहना चाहिए। ओम प्रकाश आर्य प्रधान आर्य समाज नई बाजार बस्ती ने बताया कि आर्य समाज के वार्षिकोत्सव में बस्ती मण्डल के विभिन्न संगठनों और आर्य समाज के लोग सम्मिलित होंगे। आर्य समाज वेदों की ओर लौटने का आह्वान करता है जिस पर चलकर के पूरी दुनिया में सुख शांति हो सकती है।

गरुण ध्वज पाण्डेय

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button