देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्यशिक्षा

आंगनवाड़ी शिक्षिकाओं के लिए कार्यशाला का हुआ आयोजन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग बालोतरा

 

बालोतरा, 21 सितंबर। विकास के आयामों को केंद्र में रखते हुए बालोतरा ब्लॉक के सभी दस सेक्टर्स पर कार्यरत 223 आंगनवाड़ी शिक्षिकाओं के लिये अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन के साथ मिलकर कार्यशाला का आयोजन किया गया।

महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक नितिन गहलोत ने बताया कि अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन के साथ बालोतरा ब्लॉक के सभी दस सेक्टर्स पर कार्यरत 223 आंगनवाड़ी शिक्षिकाओं के लिये कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला में शिक्षिकाओं को मुख्य रूप से इस रूप में प्रशिक्षित किया जा रहा है कि वे आसान गतिविधियों के माध्यम किस तरह से बच्चों के साथ उनके भाषा, शारीरिक, संज्ञानात्मक आदि विकास के लिए काम कर सकती हैं l प्रशिक्षण के दौरान शिक्षिकाओं को गतिविधियों को करके देखने के अवसर मिल रहें हैं। वे इनमें सक्रिय रूप से भागीदारी कर रहीं हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनवाड़ी में बच्चों का शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास करना है। जिसके लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर आंगनवाड़ी शिक्षिकाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button