उत्तर प्रदेशदेशधर्मबस्तीब्रेकिंग न्यूज़राज्य

आर्य समाज नई बाजार बस्ती के 51वें वार्षिकोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से जारी

 बस्ती 18सितम्बर।

आगामी 5 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक स्वामी दयानन्द विद्यालय सुरतीहट्टा बस्ती में आयोजित आर्य समाज नई बाजार बस्ती के 51वें वार्षिकोत्सव की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। कार्यकर्ता लोगों से मिलकर आगामी कार्यक्रम की सूचना दे रहे हैं। इस अवसर पर ओम प्रकाश आर्य प्रधान आर्य समाज नई बाजार बस्ती ने बताया कि इस कार्यक्रम के आयोजन से पूर्व दिनांक 20 सितंबर से 3 अक्टूबर तक लगातार मोहल्लों और गांव में जन जागरण का कार्यक्रम आचार्य सुरेश जोशी एवं पंडिता रुक्मिणी देवी द्वारा किया जाएगा। जिसमें दैनिक प्रभात फेरी, यज्ञ और उपदेश द्वारा कार्यक्रम की भूमिका और कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के बारे में आम जनमानस को बताया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक आचार्य सुरेश जोशी ने बताया कि इस महोत्सव में वेद परारायण यज्ञ, संस्कार एवं विद्यार्थियों के शौर्य प्रदर्शन का प्रस्तुतिकरण किया जाएगा। स्वामी सच्चिदानंद जी का उद्बोधन, योगेश दत्त और रुक्मिणी देवी के भजन कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण होंगे। बच्चों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देने के लिए दिनेश आर्य मुख्य प्रशिक्षक सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा दिल्ली प्रदेश दिनांक 30सितम्बर से प्रशिक्षण देंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वैदिक संस्कृति को घर घर तक पहुंचाना और उसके प्रति अटूट श्रद्धा उत्पन्न करना है जिससे जनकल्याण की कामना सफल हो सके। इस कार्यक्रम में देवव्रत आर्य, राधेश्याम आर्य, उपेन्द्र आर्य, विश्वनाथ आर्य, अजीत पाण्डेय, शिव श्याम सम्मिलित रहे।

गरुण ध्वज पाण्डेय

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button