अपराधबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बीकानेर पुलिस के द्वारा RAJPASA Act के तहत हार्डकोर अपराधी कमल डेलू को किया गया निरूद्ध

बीकानेर से डॉ. राम दयाल भाटी की रिपोर्ट

 

दिनांक:-31.08.2024

बीकानेर पुलिस के द्वारा RAJPASA Act के तहत हार्डकोर अपराधी कमल डेलू को किया गया निरूद्ध

 बीकानेर पुलिस की एक साल में RAJPASA Act के तहत तीसरी बार निरूद्धगी की कार्यवाही

 पूर्व में रावताराम स्वामी गैंग से जुडे एच.एस. हरिओम रामावत व एच.एस. दानाराम सियाग को किया गया था RAJPASA Act में निरूद्ध

 कमल डेलू बीकानेर पुलिस का हिस्ट्रीशीटर एवं बीकानेर जिले का हार्डकोर भी चिन्हित है।

 कमल डेलू पर जोधपुर, बीकानेर, सीकर, बाडमेर में गभीर प्रकरण जैसे लूट, डकैती, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट व फिरौती जैसे कुल 15 प्रकरण दर्ज है।

 पूर्व में भी राजू ठेहट प्रकरण में एके-47 हथियार सप्लाई करवाने के प्रकरण में था वांछित, जिस पर पुलिस मुख्यालय द्वारा एक लाख रूपये का ईनाम कर रखा था घोषित, जिसे बीकानेर पुलिस के द्वारा नासिक (महाराष्ट्र) से किया था गिरफ्‌तार

पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाहीः कमल डेलू पुत्र जगदीश जाति बिश्नोई उम्र 23 साल निवासी चुंगी चौकी भूतनाथ मंदिर के पास पुलिस थाना नयाशहर जिला बीकानेर जो कि रावताराम स्वामी गैंग का मुख्य सदस्य है जो पुलिस थाना नयाशहर का हिस्ट्रीशीटर व जिले का हार्डकोर अपराधी है, जिसके विरुद्ध विभिन्न थानों में लूट, डकैती, हत्या के प्रयास, फिरौती, व अवैध हथियार के गंभीर प्रकरण दर्ज है। इसके विरूद्ध पुलिस अधीक्षक बीकानेर ने राजस्थान असामाजिक क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, 2006 के तहत जिला मजिस्ट्रेट बीकानेर के समक्ष इस्तगासा पेश किया, जिनके द्वारा धारा (3) RAJPASA Act के तहत अपराधी कमल डेलू को निरूद्ध करने के आदेश जारी किए गये है, जिसकी पालना में गिरफ्तार किया जाकर केन्द्रीय कारागृह बीकानेर में दाखिल करवाया गया है।

कमल डेलू पुत्र जगदीश जाति बिश्नोई उम्र 23 साल निवासी चुंगी चौकी भूतनाथ मंदिर के पास पुलिस थाना नयाशहर जिला बीकानेर की आपराधिक रिकॉर्ड:-

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button