बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बालोतरा में नगर निगम स्थापना की मांग: जन चेतना समिति ने उच्चस्तरीय समिति को ज्ञापन सौंपा

 

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग बालोतरा

 

बालोतरा । बालोतरा जन चेतना समिति संयोजक ओम प्रकाश बांठिया ने राजस्थान सरकार के जिलों के एवं संभाग के संदर्भ में गठित उच्च स्तरीय विशेषज्ञ समिति के अध्यक्ष डॉ ललित के पवार को बालोतरा जिले के विकास के संदर्भ में ज्ञापन में सुझाव प्रस्तुत किए। बांठिया ने ज्ञापन में के माध्यम से राजस्थान सरकार से अनुरोध किया है कि बालोतरा में *नगर निगम* बनाया जाए । बालोतरा जिला बनने के साथ बालोतरा के जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित सरकारी विभाग कार्यालय, जिला स्तरीय हॉस्पिटल आसोतरा फांटा रोड पर बनाया जाए ,ताकि बालोतरा, सिवाना ,सिणधरी सभी क्षेत्र के लिए एक अनुकूल केंद्र बिंदु बन सके । बालोतरा में नगर पालिका द्वारा अवाप्त की हुई भूमि में सरकारी कार्यालय के साथ ही आवासीय परिसरों के लिए भी जो योजना निर्धारित की गई है इसका आवंटन की क्रियान्वती कार्य किया जाए, बालोतरा शहर के चहुमुखी विकास के लिए मास्टर प्लान बनाया जाए,बालोतरा के समीप ऐतिहासिक नाकोड़ा तीर्थ, खेड़ रणछोड़ राय मंदिर,जसोल माजीसा भटियाणी मंदिर, असोतरा ब्रह्मा जी का मंदिर, भीमगोडा, हल्देश्वर, पचपदरा कनाना सहित ऐतिहासिक स्थलों के साथ पर्यटन को भी बढ़ावा मिले , विस्तृत रूपरेखा बनाई जाए। इस अवसर पर समाजसेवी बाबूलाल मेहता ने भी में नगर पालिका द्वारा अवाप्त की गई भूमि में ,जिनकी भूमि के एवज में उन्हें अवश्य पर भूखंड शीघ्र निर्धारित कर राज्य सरकार की योजना अनुसार प्रदान किए जाने की मांग रखी तथा जिले के विकास के संदर्भ में विस्तृत ज्ञापन प्रस्तुत किया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button