धर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य
बाँठिया ट्रस्ट द्वारा रामदेवरा पदयात्रियों की सेवार्थ चल रहे केम्पों में दवाइयों का किया वितरण

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग बालोतरा
बालोतरा।
जनसेवक श्री चम्पालाल बांठिया चेरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से बाबा रामदेवजी के दर्शन के लिए जा रहे पदयात्रियों सेवार्थ अनेको स्थानों पर लगाये गए केम्पों में दवाइयों वितरण किया गया।
ट्रस्ट अध्यक्ष व भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया के नेतृत्व में ट्रस्ट सदस्यों ने क्षेत्र के अनेको जगहों पर रामदेवरा जाने वाले पदयात्रियों के लिए नि सेवार्थ भाव से पदयात्रियों के लगाए गए शिविरों में आवश्यक दवाइयां,ग्लूकोज व एनर्जी ड्रिंक के पाउडर उपलब्ध करवाए गए हैं। जो बाबा रामदेवजी के दर्शनाथ पैदल जा रहे भक्तों को वितरण की जाएगी।इस दौरान बांठिया ने बाबा रामदेवजी की पूजा अर्चना कर क्षेत्र देश मे अमन चैन व खुशहाली की कामना की।उन्होंने यात्रियो से चर्चा कर सफल यात्रा की शुभकामनाएं दी। कैम्प सचालको ने दवाइयां उपलब्ध करवाने पर बांठिया सहित भाजपा व ट्रस्ट के आभार जताते हुए कहा कि भाजपा व ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे सेवा के कार्य अनुकरणीय है।इस दौरान नितिन मालाणी, भैरू सिंह,संजय डागा, जगदीश श्रीश्रीमाल, मोनु अग्रवाल, संदीप चौपड़ा टेंट,महिपाल सिंह करणोत, अशोक चौपड़ा,संजय सालेचा,नेमीचंद बारूपाल,संजय चौपड़ा सहित अनेको लोग मौजूद थे।

Subscribe to my channel


