देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

परियावरण की रक्षा धरती मां की सुरक्षा – सांसद बेनीवाल 

पर्यावरण की रक्षा हेतु कपड़े की थैली का हुआ विमोचन 

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग बालोतरा

 

जसोल – अणुव्रत समिति द्वारा पर्यावरण की रक्षा हेतु कपड़े की थैली का विमोचन बाड़मेर – जैसलमेर – बालोतरा सांसद उमेदाराम बेनीवाल ने किया।

अणुव्रत समिति जसोल मंत्री सफरु खान ने ने बताया कि धरती मां की सुरक्षा और पर्यावरण की रक्षा हेतु बाड़मेर जैसलमेर बालोतरा सांसद उमेदाराम बेनीवाल द्वारा कपड़े की थैली का विमोचन करवाया गया।सिंगल यूज प्लास्टिक से हमारा पर्यावरण प्रदूषित होने के साथ साथ गो माता को भी हानि पहुंचती है। इसलिए आचार्य तुलसी द्वारा संचालित अणुव्रत अभियान को लेकर अणुव्रत समिति जसोल के अध्यक्ष पारसमल गोलेछा बहुत ही निष्ठा और परिश्रम से अणुव्रत अभियान को गतिमान रखते हुए कपड़े की थैली हर गांव हर शहर में वितरित की जा रही है। इस कार्यक्रम में हमारे सांसद उमेदाराम बेनीवाल, बालोतरा पार्षद चंद्रा बालड, महावीर इंटरनेशनल के जॉन चेयरमैन पवन नाहटा, डिप्टी डायरेक्टर प्रमिला सालेचा, अणुव्रत समिति जसोल उपाध्यक्ष रेखा पी. चोपड़ा, यशोदा बालड, सुरेश गोठी, अशोक चोपड़ा, दलपत जैन सहित अणुव्रत समिति के सदस्य उपस्थित थे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button