भिक्षु ग्रुप बाबा रामदेवरा संग बालोतरा 21 तारीख को रवाना हुआ। पूर्व मंत्री अमराराम चौधरी, गणपत बांठिया, ओसवाल समाज के अध्यक्ष शांतिलाल डागा, पारसमल भंडारी, हरि, तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रभा सिंघवी, कृष्ण सेवा संस्था के अध्यक्ष धर्मेंद्र दवे, राजू बागरेचा, नरेश भंडारी, भरत मेहता, राजू बंदा, गौतम भंडारी, नरेश सालेचा, रमेश कटारिया सिंघवी और राजू डागा समेत कई कार्यकर्ता इस यात्रा में शामिल हैं। इस यात्रा में 250 पैदल यात्री भी शामिल हैं और यह संग 27 अगस्त को रामदेवरा पहुंचेगा।