अपराधब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान
बाबा नरसिंह दास मंदिर टपूकड़ा के मन्दिर मे हुई नकबजनी की वारदात का मात्र 24 घण्टे मे खुलासा

संवादाता दीपक शर्मा भिवाड़ी
दिनांक 15.08.2024 को बाबा नरसिंह दास मंदिर टपूकड़ा के मन्दिर मे हुई नकबजनी की वारदात का मात्र 24 घण्टे मे खुलासा ।
घटना को अन्जाम देने वाला मुख्य आरोपी दीपक मात्र 48 घण्टे मे गिरफ्तार।
मन्दिर से चोरी गया धातु का सर्प देवता, त्रिशूल व दानपात्र बरामद । प्रकरण हाजा घटना की गम्भीरता को देखते हुए श्रीमान के निर्देशानुसार थानाधिकारी पुलिस थाना टपूकडा के नेतृत्व मे थाना टपूकडा के सदस्यों की विशेष टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा घटनास्थल मन्दिर के सी.सी.टी.वी. फुटेज व आसूचना तंत्र से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर घटना को अन्जाम देने वाले 2 शक्सों की पहचान की, जिनमे से एक की पहचान दीपक पुत्र मोहरसिंह निवासी वार्ड न0 19, टपूकडा के रूप में हुई । आरोपियों की पहचान होने के बाद थानाधिकारी टपूकडा द्वारा योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी जाकर आरोपी दीपक को दस्तयाब किया गया। दस्तयाब किये गए शक्स दीपक से गहनता से पूछताछ की गई तो दीपक ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर घटना को अन्जाम देना स्वीकार किया गया ।
गिरफ्तार मुल्जिम :- प्रकरण मे मुल्जिम दीपक पुत्र मोहरसिंह जाति मेघवाल उम्र 20 साल निवासी वार्ड न0 19, टपूकडा थाना टपूकडा जिला खैरथल – तिजारा राज० को गिरफ्तार किया गया है, एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।
बरामदगी :- प्रकरण मे गिरफतार मुल्जिम दीपक के कब्जे से मन्दिर से चोरी धातु का सर्प देवता, त्रिशूल, लोटा व दानपात्र बरामद किया गया है।
Subscribe to my channel


