अपराधखैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य
अवैध धारदार हथियार के साथ कोटकासिम थाने का हिस्ट्रीशिटर गिरफ्तार
बदमाश तीन पुलिस थानों नीमराणा,बहरोड, कोटकासिम के प्रकरणो में चल रहा था वांचित

जयबीर सिंह ब्यूरो रिपोर्ट (कोटकासिम)
अनिल कुमार टांक आई.पी.एस. महानिरीक्षक पुलिस, जयपुर रेंज जयपुर व मनीष कुमार आई.पी.एस. पुलिस अधीक्षक जिला खैरथल तिजारा के निर्देशन एवं रतनलाल भार्गव आर.पी.एस. अति. पुलिस अधीक्षक जिला खैरथल – तिजारा एवं राजेंद्र सिंह आई.पी.एस.वृताधिकारी वृत किशनगढ़ बास खैरथल-तिजारा के निर्देशन में व पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार गंभीर प्रवृत्ति के अपराध चोरी, लूट, डकैती,के प्रकरणो, अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ विशेष अभियान में प्रभावी कार्यवाही करते हुए नन्दलाल जांगिड़ उ.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना कोटकासिम खैरथल तिजारा के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा मुखबीर खास की इतला पर हिस्ट्रीशिटर को अवैध धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया हैं।
*टीम सदस्य*
1.नन्दलाल उप निरिक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना कोटकासिम खैरथल-तिजारा।
2. रविंद्र यादव एएस.आई पुलिस थाना कोटकासिम खैरथल-तिजारा।
3. ओम प्रकाश हैड कांस्टेबल 42 पुलिस थाना कोटकासिम।
4. विजय सिंह हेड कांस्टेबल 213 पुलिस थाना कोटकासिम खैरथल -तिजारा।
*गिरफ्तार मुलिज्म*
जय भगवान ऊर्फ लीलू पुत्र जयपाल उम्र 27 साल जाति नाई निवासी लाडपुर थाना कोटकासिम जिला खैरथल -तिजारा राजस्थान को गिरफ्तार किया गया।

Subscribe to my channel


