बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बांठिया ने ट्रस्ट सरंक्षक कटारिया को पंजाब का राज्यपाल व चंडीगढ़ का प्रशासक बनाये जाने पर दी बधाई 

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान

 

बालोतरा।

    श्री चम्पालाल बांठिया चेरिटेबल ट्रस्ट के संरक्षक व असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को पंजाब का राज्यपाल नियुक्त करने व उन्हें केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ का प्रशासक बनाने पर ट्रस्ट से शुभकामनाएं प्रेषित की।

                श्री चम्पालाल बांठिया चेरिटेबल ट्रस्ट बालोतरा अध्यक्ष व भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने ट्रस्ट के सरक्षक व असम के महामहिम राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया को अब पंजाब का राज्यपाल राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत करने के साथ केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ का प्रशासक बनाये जाने पर उनको दूरभाष पर वार्ता कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।ट्रस्ट सदस्यों ने भी उनके इस मनोयन पर खुशी का इजहार किया है। अध्यक्ष बांठिया ने बताया कि कटारिया राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जरिए राजनीति में आए थे। वे बचपन से ही संघ से जुड़े हैं।कटारिया ने अपने कार्यकाल में पूरे राजस्थान को नापा है। विधानसभा के अंदर भाजपा का पक्ष पुरजोर तरीके से रखा है।उन्होंने ने बताया कि 1977 में पहली बार विधानसभा का चुनाव जीते थे।अब तक वो आठ बार विधायक रहे चुके हैं. वो 1989 से 1991 तक नौवीं लोकसभा के भी सदस्य रहे।वे उदयपुर से लोकसभा का चुनाव जीते।उन्हें 27 मई 1999 को राजस्थान बीजेपी का अध्यक्ष बनाया गया था।विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी रहे। साथ ट्रस्ट के सरंक्षक भी है।22 फरवरी 2023 को कटारिया को असम के राज्यपाल बनाया गया अब उन्हें पंजाब का राज्यपाल नियुक्त करने के साथ केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ का प्रशासक भी बनाया गया है।ट्रस्ट सरक्षक कटारिया ने सभी सदस्यों का धन्यवाद देते हुए ट्रस्ट के आगामी सेवा कार्यो व योजनाओं के बारे जानकारी ली।ट्रस्ट के राज्य मंत्री के के विश्नोई, पचपदरा विधायक डॉ अरुण चौधरी, सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल,आदूराम मेघवाल,पूर्व राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी, कल्याणपुर प्रधान उम्मेद सिंह अराबा,बाड़मेर भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पालीवाल, बालोतरा भाजपा बाबूसिंह राजगुरु, बाबूलाल भन्साली,

अशोक चौपड़ा, बाबुलाल,मुकेश जीरावल,संजय सालेचा,

चेलाराम घांची,ऋषभ तातेड़,अरुण सालेचा,मदन तांतेड़,

पुष्पराज चौपड़ा,रहीश दान चारण, भैरूलाल प्रजापत,

सहित सभी सदस्यों ने खुशी का इजहार किया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button