देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

पौधारोपण को लेकर गंभीर है कृष्णा सेवा संस्थान 

बालोतरा क्षेत्र में हर रोज किया जा रहा पौधारोपण 

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान

 

 कृष्णा सेवा संस्थान द्वारा वसुंधरा श्रृंगार योजना अभियान संचालित करके हर रोज पौधारोपण किया जा रहा है जो कि पर्यावरण सरंक्षण को लेकर बहुत है अमूल्य योगदान है।

 कृष्णा सेवा संस्थान सामाजिक सरोकार के साथ प्रत्येक क्षेत्र में अपनी अग्रणी भूमिका निभा रही है इसी को लेकर संस्थान मार्गदर्शक पारस भंडारी व अध्यक्ष धर्मेंद्र दवे व सदस्यों द्वारा नियमित वृक्षारोपण का कार्य किया जा रहा है।

संस्थापक अध्यक्ष धर्मेंद्र दवे ने बताया कि संस्थान द्वारा राजकीय विद्यालय गांधीपुरा व रेगर पूरा में ट्री गार्ड सहित सड़क किनारे पौधे लगाए गए है व इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रो में निरंतर पौधा रोपण किया जा रहा है। दवे ने कहा कि संस्थान द्वारा हम कई विद्यालय व मंदिर में पौधारोपण कर रहे है जंहा इनकी भली भांति देखरेख हो सके हमारा ये अभियान इस मानसून निरंतर जारी रहेगा।

पारस भंडारी ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व बालोतरा जिला कलेक्टर सुशील कुमार यादव के आह्वान पर कृष्णा सेवा संस्थान द्वारा सघन वृक्षारोपण का कार्य किया जा रहा है प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में पौधे लगाकर उसकी सुरक्षा का संकल्प लेना चाहिए तभी वातावरण में परिवर्तन हो सकता है और हम सभी को शुद्ध हवा व ऑक्सीजन मिल सकती है।

 प्राचार्य विमला चौधरी व स्नेह विद्यालय संचालक सत्यनारायण ने संस्थान के कार्यों की सराहना की व कहा कि हमारी सुचना पर कृष्णा सेवा संस्थान द्वारा ट्री गार्ड सहित पौधे लगाए गए है जो कि सराहनीय है।

 इस अवसर पर सरंक्षक अशोक व्यास, गौतम चौपड़ा, हीरालाल प्रजापत, जवेरीलाल मेहता, आनंद दवे, रामगोपाल राजपुरोहित, विमल मालवीय सहित स्कूल स्टाफ, विद्यार्थी व बच्चे उपस्थित रहे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button