LIVE TVउत्तर प्रदेशदेशधर्मबस्तीब्रेकिंग न्यूज़राज्य

5 से 8 अक्तूबर में होगा आर्य समाज का 51वा महोत्सव-ओम प्रकाश आर्य

 बस्ती 22जुलाई।

महर्षि दयानंद सरस्वती के 200वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष में आर्य समाज नई बाजार बस्ती का 51वां महोत्सव चार से आठ अक्टूबर 2024 में स्वामी दयानंद विद्यालय सुरतीहट्टा बस्ती में आयोजित होगा। सुरतीहट्टा में आयोजित जिले की एक बैठक में जानकारी देते हुए मुख्य आयोजक ओम प्रकाश आर्य प्रधान आर्य समाज नई बाजार बस्ती ने बताया कि इस महोत्सव से 15 दिन पूर्व से शहर के चुने हुए मुहल्लों में यज्ञ, उपदेश और शंका समाधान द्वारा लोगों को इसका निमंत्रण दिया जायेगा। इससे पूर्व वैदिक यज्ञ के पश्चात कार्यक्रम संयोजक आचार्य सुरेश जोशी वैदिक प्रवक्ता बाराबंकी ने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रखर वैदिक प्रवक्ता स्वामी सच्चिदानंद और प्रसिद्ध भजनोपदेशक योगेश दत्त आर्य, भजनोपदेशिका पंडिता रुक्मिणी आर्य, और दिनेश आर्य मुख्य प्रशिक्षक सार्वदेशिक आर्य वीर दल दिल्ली प्रदेश सम्मिलित होंगे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश में संस्कृति की रक्षा करने के लिए आर्य समाज ने कई तरह कि योजनाएं लागू कर समाज को एकजुट करने का प्रयास कर रहा है जिसमें स्थानीय जनता की सहायता अत्यन्त अनिवार्य है। इसके लिए घर घर जाकर लोगों को निमंत्रित किया जाएगा। इस अवसर पर कार्यक्रम की व्यवस्थाओं के लिए विनोद उपाध्याय अध्यक्ष प्रेस क्लब, राजेन्द्र जायसवाल, दिलीप कसौधन, वीरेन्द्र गुप्ता, श्रीकान्त गिरी, गणेश आर्य, उपेन्द्र आर्य, आदित्य नारायण गिरी, देवव्रत आर्य, राधेश्याम आर्य, हरिहर मुनि वानप्रस्थी, कौशल सिंह, अजय अग्निहोत्री, नितीश कुमार, सत्येन्द्र वर्मा, अनीशा मिश्रा, महक मिश्रा, डा शशिकला, रजनी मिश्रा, गरुण ध्वज पाण्डेय, अनूप कुमार त्रिपाठी,शिवपूजन आर्य, मनीष कुमार मेंहदीरत्ता, वशिष्ठ गोयल, अरविन्द श्रीवास्तव, चंद्रप्रकाश चौधरी, संतोष पाण्डेय, राम तनय आर्य, गिरिजाशंकर द्विवेदी, पवन कुमार आदि को विशेष दायित्व सौंपा गया।

गरुण ध्वज पाण्डेय

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button