देशपन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशविश्वशिक्षा
जेल को सुधार गृह समझकर जीवन परिवर्तन करें– ब्रह्माकुमारी बहनजी
नशा छोड़ने के लिए कराई प्रतिज्ञा बदला ना ले बदल कर दिखाएं

मध्य प्रदेश पन्ना
लोकेशन=पन्ना
ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल
ब्रह्माकुमारीज़ विद्यालय द्वारा जिला जेल में महिला वार्ड के लिए ठंडे पानी की आवश्यकता को देखते हुए एक वाटर कूलर उपहार स्वरूप भेंट किया गया एवं ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बहन जी ने सभी कैदियों को समझाते हुए कहा कि नशा सिर्फ व्यक्ति को ही नहीं परिवार, समाज और पूरे विश्व को क्षति पहुंचता है, नशा नाश की जड़ है। व्यसनों का शिकार होना अपने जीवन को नर्क बनाना है। व्यसनों के कारण ही आज हमारा समाज पतन की ओर जा रहा है। बहनजी ने अनेक चित्रों एवं उदाहरण के माध्यम से सभी प्रकार के व्यसनों से होने वाले नुकसान से अवगत कराया एवं कहा कि मानव परमात्मा की सबसे सुंदर रचना है इसलिए इंसान को अपने अनमोल जीवन को नशे में व्यर्थ गंवाने से बचाते हुए उसे स्वयं का विकास, परिवार एवं समाज के कल्याण में लगाना चाहिए। जीवन को बचाना प्रत्येक व्यक्ति का धर्म अथवा कर्तव्य है। नशा छोड़ने के लिए हमें अपने आप में दृढ़ प्रतिज्ञा करनी होगी एवं रोज कुछ समय ध्यान के लिए आवश्यक निकालना है। सभी को नशा छोड़ने के लिए प्रतिज्ञा कराई गई। इस उपलक्ष में शकुंतला बहन ने भी अपने विचार रखे एवं संस्था का परिचय दिया। जेलर साहब ने कार्यक्रम की सराहना की एवं धन्यवाद देते हुए पुनः आने आग्रह किया।

Subscribe to my channel


