खैरथल- तिजारादेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

पवित्र मनन दीप द्वारा हनुमान जी काली माता भैरव बाबा की मूर्ति की की गई प्राण प्रतिष्ठा

 

जयबीर सिंह  (कोटकासिम)

 

पवित्र मनन दीप द्वारा हनुमान जी काली माता भैरव बाबा की मूर्ति की की गई प्राण प्रतिष्ठा, गुरुदेव भास्कर ने कहा वैदिक मंत्रों से प्राण प्रतिष्ठित यह मूर्तियां लोगों के जीवन के संकट को दूर करेगी:- पवित्र मनन दीप के तत्वावधान में गुरुदेव भास्कर भारद्वाज के दरबार में काली माता, हनुमान जी और भैरव बाबा की मूर्ति का कई दिनों तक वैदिक मंत्र जाप और हवन पूजन के साथ विधि विधान से की गई प्राण प्रतिष्ठा; इस दौरान सत्संग और प्रसादी का भी आयोजन किया गया जिसका भक्तो ने लाभ उठाया! गुरुदेव भास्कर भारद्वाज ने कहा आज लोग बड़ी संख्या में बहुत दुखी है और हमारे पास आते रहते हैं प्राण प्रतिष्ठित यह दिव्य मूर्तियां लोगों की समस्याएं दूर करेगी और हम अध्यात्म और ज्योतिष के माध्यम से लोगों के दुखों को दूर करने का प्रयास करेंगे! गुरुदेव ने कहा ईश्वर से बड़ी कोई शक्ति नहीं है परमात्मा की दया से बड़े से बड़ी समस्याएं और दुखों को हम दूर कर सकते हैं बस जरूरत है साधना के द्वारा भगवान को खुश करने की! आपको बता दे 11 वर्ष की उम्र से ही गुरुदेव भास्कर भारद्वाज अध्यात्म की ओर चल पड़े थे और वर्षों से हनुमान जी भगवान की कठोर साधना करते आ रहे हैं और अपनी साधना के द्वारा लोगों की समस्याओं का भी समाधान करते हैं शनिवार को कोटकासिम में अपने दरबार में भक्तों से मिलते हैं और उनकी समस्याओं का समाधान करते है!इस दौरान पवित्र मनन दीप सत्संग सेवा संस्थान कोटकासिम के संस्थापक एवं विख्यात ज्योतिषी गुरुदेव भास्कर भारद्वाज, सत्संग सचिव संस्कार उर्फ गोली प्रजापत, मीडिया प्रभारी पवन योगी, भजन गायक कालू राजा,गयासिराम सैनी, विश्व हिंदू परिषद जिला सह मंत्री मुकेश सैनी, पवन सोनी, धर्मपाल मास्टर, प्रेम गुप्ता, विनोद सैनी शाहिद बड़ी संख्या में भक्तजन मौजूद रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button