बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

विद्युत विभाग ने क्षतिग्रस्त पोल बदल कर दी आमजन को राहत

 

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग बालोतरा

 

बालोतरा, 02 जुलाई। विद्युत विभाग द्वारा जुना मीठा खेड़ा के स्थानीय निवासी सोनाराम को क्षतिग्रस्त पोल बदलकर राहत देने का काम किया।

जोधपुर विद्युत वितरण निगम के अधीशाषी अभियन्ता सोनाराम पटेल ने बताया बरसात के दिनों में विद्युत जनित हादसों की संभावना रहती है। जोधपुर डिस्कॉम उपखण्ड सिणधरी के अधीन ग्राम जूना मीठा खेडा निवासी सोनाराम के निवास के पास ही डीपी लगी हुई थी। जिसके सीमेन्ट के पोल अत्यन्त जर्जर होने से परिवार जन की सुरक्षा का डर हमेशा बना रहता था।

बालोतरा स्थित जोधपुर डिस्कॉम वृत कार्यालय में फोन पर शिकायत प्राप्त होने पर अधीक्षण अभियंता द्वारा इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल सहायक अभियंता सिणधरी को निर्देश देकर तत्परता के साथ कार्य करने को कहा। जिस पर सहायक अभियंता लक्ष्मणदास द्वारा मात्र दो दिन में हाथोंहाथ टीम के साथ डीपी बदलने का कार्य किया गया।

लम्बे समय से खतरे के साये में जी रहे साधारण किसान परिवार को राहत मिलने से किसान परिवार ने खुशी जाहिर करते हुए विद्युत विभाग के अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button