LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राज्यविश्वहरियाणा
मौहल्ला मिश्रवाड़ा में पिछले 15 दिनों से क्षतिग्रस्त सीवर का ढ़क्कन कर रहा किसी बड़े हादसे का इंतज़ार

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
*मौहल्ला मिश्रवाड़ा में पिछले 15 दिनों से क्षतिग्रस्त सीवर का ढ़क्कन कर रहा किसी बड़े हादसे का इंतज़ार*
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की लापरवाही के चलते मौहल्ला मिश्रवाड़ा में मार्ग के बीचों बीच एक सीवर का ढ़क्कन काफी दिनों से क्षतिग्रस्त हालत में पड़ा हुआ है । जिसके संदर्भ में पड़ौसी सियाराम सोनी,रतन चौधरी ,कृष्ण सोनी एवं हेमु सोनी ने बताया कि यह टूटा हुआ सीवर का ढ़क्कन काफी दिनों से हम लोगों के लिए जी का जंजाल बना हुआ है । कभी भी इस क्षतिग्रस्त ढ़क्कन के कारण बड़ा हादसा होने की प्रबल संभावना है । * *इसकी शिकायत उन्होंने विभाग को दी हुई है लेकिन विभाग कुम्भकर्णीय नींद सोया हुआ है और किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा हैं । छायाचित्र में ग्यारसी देवी,रेखा देवी,शशि देवी,सियाराम सोनी, तोताराम सोनी, कृष्ण सोनी, मंगल सोनी, चिनू, भोलू, भागेश, जयसिंह नारनौलिया आदि क्षतिग्रस्त सीवर ढ़क्कन दिखलाते हुए ।*

Subscribe to my channel


