LIVE TVदेशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानविश्वस्वास्थ्य

10 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

21 जून को जिला स्तरीय समारोह जिला कलक्टर परिसर में होगा आयोजित

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान

 

बालोतरा, 18 जून। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाएगा। जिसकी तैयारियों को लेकर जिला कलक्टर सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पोस्टर का विमोचन किया गया।

ज़िला कलक्टर सुशील कुमार यादव ने बताया कि योग दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम जिला कलक्टर कार्यालय के परिसर में 21 जून को सुबह 7 से 8 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम योग- स्वयं एवं समाज के लिए पर आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर नानूराम सैनी ने बताया कि योग दिवस कार्यक्रम जिला मुख्यालय के साथ साथ प्रत्येक ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर भी आयोजित किए जाएंगे। उन्होने 21 जून को आमजन की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होने कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था करने के निर्देश दिये। उन्ळोने नगर परिषद को कार्यक्रम स्थल पर साफ सफाई, माईक, बैनर, मैटिंग करने एवं चल शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को आवश्यक दवाओं के साथ एम्बूलेन्स मय स्टॉफ की व्यवस्था करने के निर्देश दिये।

इस बैठक के दौरान अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी भुवनेश्वर सिंह चौहान, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी वांकाराम चौधरी, आयुर्वेद विभाग के जिला नोडल अधिकारी डॉ. रामप्रकाश त्रिवेदी, ब्लॉक नोडल अधिकारी डॉ. नेमसिंह राजपुरोहित समेंत सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button